आलोट में प्रशासनिक मनमानी का शिकार बना पटवारी | नायब तहसीलदार के दबाव से की आत्महत्या
रतलाम: आलोट तहसील के खजूरी सोलंकी में तैनात पटवारी रवि खराड़ी नायब तहसीलदार की लगातार मनमानी और अवैध दबाव से इतने तंग आ गए कि उन्होंने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली।
नोट में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि आलोट की नई तहसीलदार सरिता राठौर ने उन्हें राजस्व रिकॉर्ड में गलत काम करवाने, मौका नक्शा व फर्द रिपोर्ट बदलने का जबरदस्त दबाव बनाया। जब पटवारी ने इन अवैध आदेशों से इनकार कर दिया, तो तहसीलदार ने उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया।
फिलहाल एक सादे कागज पर लिखा गया नोट सामने आया है, जिसमें रवि खराड़ी अपनी पूरी व्यथा और मानसिक पीड़ा दर्ज कर चुके थे। यह नोट कुछ दिन पुराना है, जबकि असली सुसाइड नोट अभी सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?